11 लोगों की मौत, 90 से अधिक घायल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जताया दुख
मध्य प्रदेश के हरदा में मगरदा रोड स्थित बैरागढ़ रेहटा में पटाखा फैक्टरी में मंगलवार सुबह आग लग गई. इसके बाद भयानक विस्फोट होने लगे. ब्लास्ट इतने तेज थे कि आसपास की इमारतें भी हिलने लगा. आग ने आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया. जानकारी के अनुसार विस्फोट में 11 लोगों की मौत हो गई है. इसमें नौ लोगों के मारे जाने की पुष्टि सीएमएचओ ने की है. यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है. 90 से अधिक घायल हैं. 17 गंभीर घायलों को इलाज के लिए इंदौर, भोपाल और नर्मदापुरम भेजा गया है.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जताया दुख
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मध्यप्रदेश के हरदा में आज एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में 11 लोगों की मृत्यु और बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री साय ने इस दुर्घटना में दिवंगत लोगों के परिजनों के प्रति शोक-संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है.
