26 जनवरी को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में छत्तीसगढ़ की झांकी निकली. इस झांकी में बस्तर की आदिम जनसंसद मुरिया दरबार प्रदर्शित की गई है. इस झांकी को देश की नंबर 1 झांकी बनाने के लिए लोगों को वोट करना होगा. वोट की प्रक्रिया नीचे दी गई है.
छत्तीसगढ़ के लोक-संगीत से सजी इस झांकी में परब नृत्य भी प्रस्तुत किया गया. झांकी की सजावट जनजातीय शिल्पों से की गई थी, जिसमें बेलमेटल और टेराकोटा शिल्प के सौंदर्य को प्रदर्शित किया गया. कर्तव्य-पथ पर दर्शक-दीर्घा में उपस्थित विशिष्ट-जनों और लोगों ने इस झांकी की सराहना की है.
परेड में शामिल विभिन्न राज्यों की झांकियों के बारे में आम-नागरिकों की राय लेने के लिए रक्षा मंत्रालय ने आज एक पोल की शुरुआत की है. इसकी समय-सीमा आज 27 जनवरी को शाम 5.30 बजे तक है. छत्तीसगढ़ सरकार ने छत्तीसगढ़ की झांकी को देश की बेस्ट झांकी का अवॉर्ड मिल सके इसके लिए वोट देने की अपील की है.
ऐसे करें वोटिंग
- भारत सरकार की MyGov एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें
- साइनअप करके रजिस्टर करें
- फिर साइन-इन करें, अपना मोबाइल नंबर और ओटीपी के माध्यम से साइन इन कर सकते हैं
- डैशबोर्ड में पोल/सर्वे बटन पर क्लिक करें
- वोट फॉर योर फेबरेट टेबल्यू एट रिपब्लिक डे 2024 लिंक के नीचे कंट्रीब्यूट नाऊ पर जाएं
- इसके बाद छत्तीसगढ़ थीम आदिम जनसंसद ऑफ बस्तर मुरिया दरबार को चुने और सबमिट करें.
