राजनांदगांव- पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजनांदगांव में 75वां गणतंत्र दिवस उत्साह, उमंग व हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया. पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा द्वारा ध्वजारोहन किया गया.
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्ल्यू सोनिया उके, नगर पुलिस अधीक्षक अमित पटेल, डीएसपी अजीत ओगरे नक्सल सेल, डीएसबी, डीसीबी, डीसीआरबी, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के कार्यालयीन स्टाफ एवं अधिकारी/कर्मचारिगण उपस्थित थे. इसी प्रकार जिले के सभी थाना/चौकी में ध्वजारोहन कर गणतंत्र दिवस शान से मनाया गया.
