गौ सेवक साधराम हत्याकांड: मास्टरमाइंड अयाज खान के दुकान में चला बुलडोजर
कवर्धा के लालपुर कला गांव में एक अधेड़ व्यक्ति की हुई हत्या मामले में जिला प्रसाशन ने इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी अयास खान के ठिकानो पर बुलडोजर चला दिया गया है. दुकान तोड़ने के लिए नगरपालिका प्रशासन की टीम बुल्डोजर लेकर भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंची. इस दौरान एसएसपी अभिषेक पल्लव भी मौके पर मौजूद रहे.
जानकारी के अनुसार बता दें, कबीरधाम जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र लालपुर कला गांव के नर्सरी के पास 21 दिसंबर रविवार की सुबह एक अधेड़ व्यक्ति की शव मिला था. मृतक का नाम साधराम यादव (50) था. वह गोशाला में चरवाहा का काम करता था. पुलिस ने घटना 24 घंटे के भीतर खुलासा किया. पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपी सुफियान,इदरीश, मेहताब, अयाज और शेख शरीफ को गिरफ्तार किया गया. ये सभी आरोपी कवर्धा शहर के रहने वाले हैं. आरोपियों ने धारदार हथियार से चरवाहा साधराम की गला रेतकर हत्या कर दी थी.
बुलडोजर कार्रवाई पर एसएसपी अभिषेक पल्लव ने कहा कि हत्याकांड का मुख्य आरोपी अयाज खान पर पहले से 9 मामले दर्ज थे. जिसमें डकैती, दंगा और झंडा कांड का भी आरोपी था. प्रशासन की ओर से आज इनके अवैध कब्जे पर बुलडोजर कार्रवाई की गई है, साथ ही एसएसपी पल्लव ने कहा आगे जो भी लोग संगीन अपराध में रहेंगे उनके अवैध कंस्ट्रक्शन पर प्रशासन का बुलडोजर चलेगा. हत्याकांड के बाकि अन्य आरोपियों के भी अवैध कंस्ट्रक्शन की जानकारी जुटाई जा रही है. जिनके भी अवैध कंस्ट्रक्शन पाए जाएंगे उसपर बुलडोजर चलेगा.
