कांकेर जिले के दो भाजपा नेता के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो भानुप्रतापपुर के एक होटल की बताई जा रही है. जहां चाय पीते समय दोनों नेताओं के बीच तीखी बहश शुरू हुई और उंगली दिखा रहे नेता की हाथ पकड़कर धक्का मुक्की करते नजर आ रहे हैं. वायरल वीडियो में जिले के भाजयुमो अध्यक्ष राजा पांडे और भानुप्रतापपुर मंडल अध्यक्ष नरोत्तम सिंह चौहान नजर आ रहे हैं. जिसमें भाजयुमो अध्यक्ष राजा पांडे भाजपा मंडल अध्यक्ष का हाथ मरोड़ते नजर आ रहे है.
जानकारी के अनुसार भानुप्रतापपुर के आजाद होटल में भाजपा के नेताओं की आपसी मनमुटाव दूर करने चर्चा की जा रही थी. इसी दौरान मंडल अध्यक्ष नरोत्तम सिंह चौहान को भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष राजा पांडे ने उंगली दिखा दी. जिससे नरोत्तम चौहान नाराज हो गए. लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा संगठन में नेताओं के बीच का आपसी कलह खुलकर सामने आ रहा है. जिससे भाजपा में फूट नजर आ रही है.
