अयोध्या : अयोध्या में राम लला की मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा की तैयारी जोरों शोरो से चल रही है, ऐसे में मंदिर के निर्माण में लोग कई तरह से अपना योगदान दे रहे हैं. वही दो दिन बाद 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले राम मंदिर और राम नगरी में कई ऐसे ख़ास तोहफे आ रहे हैं, जो कि मंदिर की शोभा और भी बढ़ाएंगे. ऐसे ही एक खास तोहफा, अयोध्या राम मंदिर में पहुंच चुकी है.
यह एक ‘ख़ास’ रामायण है, जिसे दुनिया की सबसे महंगी रामायण बताई जा रही है. इसकी कीमत 1.65 लाख रुपए आंकी गई है. इस रामायण को बुक सेलर मनोज सती लेकर आए हैं. इस बाबत मनोज सती का कहना है कि, मौजूदा समय में दुनिया की सबसे खूबसूरत और महंगी रामायण इस मौजूदा दौर में अयोध्या के राम मंदिर में है.
