मरवाही- छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में यात्रियों से भरी बस का जोरदार एक्सीडेंट हो गया है. तेज रफ्तार बस सड़क किनारे घर में जा घुसी. इस हादसे में 6 यात्री घायल हो गए हैं. वहीं कुछ स्कूली छात्रों को भी मामूली चोट आई हैं. जानकारी के यह हादसा मुताबिक गौरेला थाना क्षेत्र के बांधामुडा की बताया जा रहा है.
पुलिस ने बताया कि यात्री बस गौरेला से एमपी के वेंकटनगर जा रही थी. हादसे में 6 यात्री घायल हुए है. घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. हालांकि घर मालिक का परिवार इस हादसे में बाल-बाल बच गए.
