देश में अब सभी राजनीतिक पार्टियां लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जोरो-शोरो से जुट गई है. इसी कड़ी में आज जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में बीजेपी की बड़ी बैठक होने जा रही है. इस बैठक में छत्तीसगढ़ के तीनों क्लस्टर के संयोजक और सह संयोजक शामिल होंगे. जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, अमर अग्रवाल और राजेश मूणत इस बैठक में शामिल होंगे. बैठक में आगामी कार्ययोजना को लेकर चर्चा होगी. आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भी तैयार रणनीति होगी. आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के सभी 11 लोकसभा सीटों को 3 क्लस्टर में बांटा गया है.
