बेमेतरा : साजा विधायक ईश्वर साहू पर फिल्म भी बनने वाली है. जिसकी तैयारी भी शुरु हो चुकी है. छत्तीसगढ़ी फिल्म का नाम ‘दंगल द बिरनपुर फाइल्स’ है. फिल्म बनाने के लिए मेकर्स ने विधायक साहू से अनुमति भी ले ली है और अब स्क्रिप्ट पर तेजी से काम जारी है. इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरु होगी. बीजेपी प्रवक्ता व प्रदेश उपाध्यक्ष गौरी शंकर श्रीवास्तव ने अपने ट्विटर अकांउट पर ईश्वर साहू के साथ कुछ फोटो शेयर की है और बताया है कि विधायक ईश्वर साहू पर एक मूवी बनने जा रही है.
फिल्म ‘दंगल द बिरनपुर फाइल्स’ की अनुमति के बाद अब इस फिल्म पर तेजी से काम शुरु हो गया है. फिल्म की ऑडीशन भी शुरू हो चुकी है. प्रोड्यूसर हेमलाल चतुर्वेदी ने बताया, मैं साजा क्षेत्र का रहने वाला हूं. बिरनपुर की घटना और उसके बाद ईश्वर साहू का विधायक बनना, यह किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. इस घटना को मैं पूरे छत्तीसगढ़ तक पहुंचाना चाहता हूं.
