अनियंत्रित चार पहिया वाहन खेत मे पलटी, एक ही परिवार के आर्धा दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी
मुंगेली- जरहागांव थाना क्षेत्र के दशरंगपुर में चार पहिया गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में आधा दर्जन से ज्यादा व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं. जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चार पहिया वाहन खेत में पलटने से वाहन में सवार आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है.
जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा है कि एक सभी एक ही परिवार के सदस्य है. आज सभी वाहन से पेंड्री तालाब में स्नान करने पहुंचे, वापसी के दौरान यह हादसा हो गया. गाड़ी में बच्चे और महिलाएं भी सवार थे. इस हादसे की सूचना के बाद जरहागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से घायलों को गाड़ी से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया. जहां सभी का इलाज जारी है.
