रायपुर : रेलवे लाइन विस्तार को लेकर छत्तीसगढ़ वासियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने बताया कि छत्तीसगढ़ में रेलवे लाइन का विस्तार और वंदेभारत ट्रेन के स्टापेज बढ़ा दिए जायेंगे. केंद्रीय रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात कर भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने यह जानकारी साझा किया है.
