कांकेर : कांकेर में सर्चिंग में निकले बीएसएफ जवानों को नक्सलियों ने एक बार फिर निशाना बनाया है. महला के जंगलों में बीएसएफ के जवान सर्चिंग में निकले हुए थे, तभी नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया. जैसे ही ब्लास्ट हुआ सभी जवानों ने अपना मोर्चा संभाल लिया, लेकिन इस दौरान 47वीं बटालियन में तैनात बीएसएफ के जवान खिलेश्वर राय गंभीर रूप से घायल हो गए.
इलाज के लिए उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली और देश के लिए बलिदान हो गए. पूरी घटना के बाद इलाके में सर्चिंग बढ़ा दी गई है और घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है.
