रायपुर : प्रदेश में गुरुवार से ठंडी हवाओं के आने का दौर शुरू होने वाला है. इसके चलते अब न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी तथा ठंड में बढ़ोतरी होगी. बुधवार को प्रदेशभर में अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा. यहां का न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है. इसके बाद मौसम में बदलाव हो सकता है. न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ सकती है. आज प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.
आज राजधानी रायपुर में बादल साफ रहने की संभावना है. यहां की अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया. अंबिकापुर सबसे ठंडा इलाका रहा.
