विधानसभा चुनाव जीतने वाले तीन बीजेपी सांसदों ने इस्तीफा दे दिया है. जिसमें छग के अरुण साव, रेणुका सिंह और गोमती साय भी शामिल है. भाजपा ने विधानसभा चुनाव में 4 सांसदों को उतारा था, इनमें से विजय बघेल को हार का सामना करना पड़ा.
वही राजस्थान से राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा के भी नाम है. खबर ये भी है कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज शाम दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे.
शनिवार को सीएम के नाम का ऐलान कर सकती है बीजेपी
शनिवार 8 दिसंबर को बीजेपी तीनों राज्यों के सीएम के नाम का ऐलान कर सकती है. 8 दिसंबर को बीजेपी के पर्यवेक्षकों का दल रायपुर आ सकता है. ये पर्यवेक्षक तीनों राज्यों में विधानसभा में अपने नेताओं का चुनाव करने के लिए नवनिर्वाचित विधायकों की बैठकों की निगरानी करेंगे. जिसके बाद विधायक दल की बैठक होंगी.
