जगदलपुर : केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत बेड़मा पटवारीपारा में दो लकडबग्घे ने एक युवक पर रविवार की शाम हमला कर दिया. घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची और घायल को बेहतर उपचार के लिए अस्पताल ले गए. मामले की जानकारी देते हुए केशकाल थाना प्रभारी ने बताया कि बेड़मा पटवारीपारा में एक युवक पैदल जा रहा था. तभी अचानक दो लकड़बग्घे ने हमला कर घायल कर दिया. घटना के बाद घायल को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया. जहां उपचार के दौरान मौत हो गई.
मृतक व्यक्ति के पास किसी भी प्रकार के दस्तावेज नहीं मिले हैं. जिससे इसकी पहचान नहीं हो पा रही है. जिसके बाद केशकाल पुलिस ने मृतक के फोटो को सोशल मीडिया ग्रुप में शेयर करते हुए मृतक के बारे में जानकारी जुटाई है.
मृतक के फोटो को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की बात भी कही है. जिससे कि अगर कोई मृतक व्यक्ति को पहचान लेता है तो इसकी सूचना तत्कालीन केशकाल थाना आकर अथवा फोन के माध्यम से पुलिस को दे सकता है.
