रायगढ़ : ऑनलाइन टिकट बुकिंग होने के बाद भी स्टेशन में तत्काल टिकट के लिए मारमारी जारी है. हालात यह है कि रायगढ़ रेलवे स्टेशन में टिकट दलाली जारी है. दलाल ने अपने साथी काउंटर में तैनात कर रखा है. जो रात में ही कतार में लग जाते है, बकायदा 6 लोग है. जो 3-3 कर संख्या में स्लीपर और एसी के लिए कतार में लग जाता है. रात में एक बार स्टेशन पहुंचते हैं और सुबह 5 बजे कतार में लग जाते हैं. इसके बाद लिस्ट बनाकर वहां रख देते हैं. जहां ऐसे में पहले नंबर पर हमेशा वहीं रहते हैं. जिसके बाद मौके पर जरूरमंदों की तलाश करते हैं. जिनसे स्लीपर टिकट में 1 हजार और एसी टिकट पर 15 सौ तक चार्ज करते हैं. अगर इस दौरान आम आदमी तत्काल टिकट प्राप्त करना चाहता है तो उनकी बारी ही नहीं आती है. चूंकि स्पीलर और एसी टिकट तत्काल के लिए समय निर्धारित है. कुछ मिनट में ही सीट फुल हो जाती है. ऐसे में तीसरे और चौथे नंबर में खड़े व्यक्ति की कभी बारी ही नहीं आती.
दलाली को लेकर हुआ बवाल
गुरूवार की सुबह टिकट बुकिंग के दौरान भी दलाल के साथी तैनात थे. ऐसे में सुबह से लाइन में लगे यात्रियों को टिकट नहीं मिल सका. ऐसे में जमकर बवाल हुआ. चूंकि स्टेशन दलाल सक्रिय है जो रोजाना अपने साथी कांउटर में तैनात कर देते हैं. जिसके कारण जरूरतमंदों को टिकट नहीं मिल पाता है. सुबह ऐसे ही यात्री टिकट लेने के लिए पहुंचे थे. इसी दौरान टिकट नहीं मिलने पर यात्री भड़क गए. जिससे जमकर बवाल हुआ.
