बड़ी कार्रवाई, बाघ की खाल के साथ 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में वन विभाग की टीम ने दबिश देकर बाघ की खाल के साथ 2 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों को महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ बार्डर के बीच पकड़ा गया है. आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है, जानकारी के अनुसार, दोनों तस्कर महाराष्ट्र के एटापल्ली में खाल का सौदा करने पहुंचे थे. इसी दौरान वन विभाग की टीम को मुखबिर से जानकारी मिली. जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आरोपियों को धरदबोचा.
वहीं खाल मिलने का बाद ये अनुमान लगाया जा रहा है कि, उदंती में पिछले कई माह से बाघ का कोई सुराग नहीं है. वन विभाग को शक है कि, जो खाल बरामद की गई है वो महाराष्ट्र के बाघ की हो सकती है.
