
राजनांदगांव : सिख समाज के प्रथम गुरू गुरूनानक जी के प्रकाश पर्व पर शनिवार को सिख समाज द्वारा शहर में पंच प्यारों की अगुवाई में गुरू ग्रंथ साहिब की भव्य शोभायात्रा निकाली गई. गुरुद्वारा परिसर से निकली शोभायात्रा मानव मंदिर चौक पहुंची, जहां पर खनिज विकास निगम के अध्यक्ष व राजनांदगांव विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी गिरीश देवांगन व शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्वारा आतिशबाजी व फुलमालाओं से शोभायात्रा का आत्मीय स्वागत किया.
इस दौरान खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने सिख समाज के प्रथम गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी ने जीवन भर मानवता और ईश्वर की प्रार्थना का संदेश दिया था. गुरूनानकदेव के रूप में धरती पर एक ऐसा सितारा उतरा था जिनके सत्य, प्रेम सदभावना, भाईचारे के सिद्धांत व संदेश आज मानव समाज के लिए मार्गदर्शक है.
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन गुरु नानक जयंती का प्रकाश पर्व मनाया जाता है. गुरु नानक देव जी का जन्म कार्तिक पूर्णिमा के दिन हुआ था, इस पर्व को प्रकाश गुरु पूरब या प्रकाश पर्व के नाम से भी जाना जाता हैं. गुरु नानक साहिब सिख धर्म के पहले गुरु कहलाते है.
शोभायात्रा के स्वागत के अवसर पर प्रमुख रूप से अत्यावसायी विकास वित्त निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला, आफताब आलम, थानेश्वर पाटिला, निगम अध्यक्ष हरिनारायण धकेता, पदम कोठारी, मोती साहू, पंकज बाधव, अब्दुल कलाम, ज्ञानचंद बाफना, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष शारदा तिवारी, सहित शोभायात्रा में सिख समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं, युवा व बच्चे व कांग्रेसजन बड़ी संख्या में शामिल थे.