छठ पूजा का तीसरा दिन आज, व्रती महिलाएं देंगी डूबते सूर्य को अर्घ्य
छठ पूजा का तीसरा दिन आज है और सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा आज रविवार को छत्तीसगढ़ में अलग-अलग जगहों पर धूमधाम से मनाया जाएगा. इसके लिए व्रती महिलाएं किसी पवित्र नदी और तालाब में कमर तक पानी में डूबकर सूर्य देव को अर्घ्य देती हैं। छठ पर्व चार दिनों तक चलता है। रविवार की शाम और सोमवार की सुबह छठ मैया की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाएगी. रविवार को शाम 5 बजे डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा. सोमवार सुबह 6 बजे उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही पूजा का समापन होगा.
छठ पूजा 2023 पर संध्या अर्घ्य का समय
छठ पूजा का तीसरा दिन संध्या अर्घ्य का होता है. इस दिन छठ पर्व की मुख्य पूजा की जाती है. इस दिन व्रती घाट पर आते हैं और डूबते सूर्य को अर्घ्य देते हैं. आज यानी 19 नवंबर को सूर्यास्त शाम 05 बजकर 26 मिनट पर होगा. इस समय लोग सूर्य को अर्घ्य देंगे.
सूर्य देव को कैसे दें अर्घ्य?
छठ पूजा में सूर्यदेव की पूजा और उन्हें अर्घ्य देने का विशेष महत्व होता है. इस दिन सभी पूजन सामग्री को बांस की टोकरी में रख लें. नदी, तालाब या जल में प्रवेश करके सबसे पहले मन ही मन सूर्य देव और छठी मैया को प्रणाम करें. इसके बाद सूर्य देव और अर्घ्य दें. सूर्य को अर्घ्य देते समय “एहि सूर्य सहस्त्रांशो तेजोराशे जगत्पते, अनुकम्पय मां देवी गृहाणार्घ्यं दिवाकर” इस मंत्र का उच्चारण करें.
