सारंगढ़ : सारंगढ़ शहर में गौरव पथ पर बस के नीचे दबकर बाइक सवार महिला की मौत हो गई, वहीं उसके पति को मामूली चोटें आई हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक, किसान राइस मिल के सामने यह हादसा हुआ. मृतका केडार सारंगढ़ की रहने वाली थी. सारंगढ़-बिलासपुर सड़क पर शनिवार की सुबह लगभग 10 बजे किसान राइस मिल के सामने तेज रफ्तार महाराजा बस की चपेट में आकर महिला की मौत हुई.
