रायपुर : छत्तीसगढ़ में हो रहे विधानसभा चुनाव को भाजपा हर हाल में जीतने की कोशिश में जुटी है. चुनावी घमासान के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लगातार छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं. इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंच रहे हैं .
शाह आज रात को रायपुर पहुंचेंगे और कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में रात्रि विश्राम करेंगे. गृहमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है. उनके आगमन की तैयारी शुरू कर दी है. अमित शाह कल जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, रायगढ़ और चंद्रपुर विधानसभा के दौरे पर रहेंगे. दो विधानसभाओं में सभाएं लेंगे. वहीं 3 विधानसभाओं में रोड शो करेंगे.
