रायपुर : दूधाधारी मठ के प्रमुख, वरिष्ठ राजनेता और रायपुर दक्षिण के कांग्रेस के प्रत्याशी महंत रामसुंदर दास के पिता माधव प्रसाद त्रिवेदी का निधन हो गया है. रविवार को रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में 86 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिनका रामकृष्ण हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था. इलाज के दौरान ही उनकी मौत हुई है.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए निधन की खबर पर शोक जताया है.
दूधाधारी मठ के प्रमुख, वरिष्ठ राजनेता और रायपुर दक्षिण के कांग्रेस के प्रत्याशी महंत रामसुंदर दास के पिता श्री माधव प्रसाद त्रिवेदी जी के निधन का दुखद समाचार मिला।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को दुखद घड़ी सहने की शक्ति दें।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) October 29, 2023
