रायपुर : छत्तीसगढ़ में कुछ ही दिनों में चुनाव होने वाले हैं. लेकिन, टिकट नहीं मिलने से लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है. इसलिए वे अपनी पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी का ओर बढ़ रहे हैं. चुनाव पास आते ही दल-बदल का दौर भी काफी ज्यादा देखने को मिल रहा है.
एक के बाद एक कुछ दिग्गज जोगी कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं. इसी बीच गोरेलाल बर्मन ने भी कांग्रेस छोड़ JCCJ प्रवेश कर लिया है. अमित जोगी ने उन्हें JCCJ की सदस्यता दिलाई है. बता दें कि 2018 में गोरेलाल बर्मन कांग्रेस उम्मीदवार थें. वें इस बार पामगढ़ से कांग्रेस की टिकट मांग रहे थे.
