बालोद : बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र में गुरुवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को रौंद दिया. हादसे में बाइक सवार तीनों युवकों की मौत हो गई है. हादसे के बाद कार चालक मौके से कार छोड़कर फरार हो गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. ये घटना डौंडी थाना क्षेत्र के पुलिस बैरियर से 200 मीटर दूर पर हुई है.
जानकारी के मुताबिक, बालोद जिले के डोंडी-भानुप्रतापपुर पूर्व मुख्य मार्ग में हुए सड़क हादसे में तीन युवक की मौत हुई है. तीनों एक ही बाइक (CG 24 S 6018) में सवार होकर जा रहे थे तभी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी. हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं गंभीर रूप से घायल दो युवकों के उपचार के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया. वहीं घटना के बाद ब्रेजा कार CG04 K 9011 को चालक मौके पर छोड़कर भाग गया है. हादसे में जान गवाने वाले युवक कोर्राम (23), जितेश दर्रो (26) और चुनेश्वर खुरसयाम (28) ग्राम झुरहाटोला (कुआगोंदी) के रहने वाले थे.
