जशपुर जिले के फरसाबहार में जमीन हेराफेरी मामले में बड़ा मामला सामने आया है. पटवारी के खिलाफ काफी शिकायतें आने पर राज्य सरकार ने पटवारी को बर्खास्त कर दिया है. पटवारी का नाम अवधेश भगत बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक आरोपी अवधेश दूसरे व्यक्ति की नक्शे में छेड़खानी कर जमीन को दूसरे के नाम कर देता था. जमीन हेराफेरी के मामले में पटवारी के खिलाफ जांच के आदेश दिया गया था. जांच रिपोर्ट के आधार पर पटवारी को बर्खास्त कर दिया गया है.
एसडीएम ने पटवारी हल्का नंबर 22 गंझियाडीह , अवधेश कुमार भगत को तहसील कार्यालय फरसाबहार में पटवारी के पद पर पदस्थ रहते हुए ग्राम गंझियाडीह स्थित भूमि ख.नं. 235/33 रकबा 0.202 हे. भूमि से नाम काटकर नक्शा में हेराफेरी कर जमीन बिक्री करवाने के मामले में अनियमितता के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 के तहत् निलंबित किया जाकर उन पर लगाए गए आरोपों के संबंध में आरोप-पत्रादि जारी किया है. श्री भगत के विरुद्ध 07 आरोप अधिरोपित है.
