भिलाई : रिसाली निगम के वार्ड क्रमांक 8 में देव स्थल ईशर-गौरा स्थान का चार लाख रुपए की लागत राशि से होने वाले सौंदर्यकरण का भूमिपूजन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव जितेंद्र साहू के करकमलो से हुआ. जितेंद्र साहू ने मोहल्ले वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी.
वार्ड पार्षद एवं एमआईसी मेंबर चंद्रभान सिंह ठाकुर ने वार्ड वासियों को बधाई देते हुए वार्ड में हो रहे विकासकार्यों की जानकारी दी. भूमि पूजन में एमआईसी मेंबर अनूप डे, गोविंद चतुर्वेदी, निगम सिंह, विनय नेताम, एल्डरमैन संगीता सिंह, संध्या वर्मा, अनुपम गोस्वामी, अशोक कंगाली, बसंत नेताम, संतराम नेताम एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
