रायपुर : कांग्रेस लगातार कार्टून मीम्स वीडियो बनाकर केंद्र सरकार पर निशाना साध रही है. एक बार फिर कांग्रेस ने एक वीडियो जारी किया है. जिसमें मुसायरा के महफ़िल में कांग्रेस और बीजेपी मुकाबला करते नजर आ रहे हैं. जिसमें एक ओर पीएम मोदी और बिजनेसमैन गौतम अडानी एक साथ थिरकते दिख रहे हैं. वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी और मल्लिकाअर्जन खडगे दिख रहे हैं.
इस वीडियो के जरिए कांग्रेस ने कई सवाल भी खड़े किए हैं. वीडियो में एक गाने के जरिए कांग्रेस ने मोदी और अडानी को घेरने का काम किया है. गाने के बोल है… हमें तो दोस्त मिला ऐसा पैसे वाला है, हमने उसे बनाया है, उसने हमें संभाला है.
वहीं वीडियो के जरिए कांग्रेस ने सांकेतिक रूप से ये भी कहा कि, जब राहुल गांधी ने अडानी का मुद्दा उठाया तो मोदी ने यूसीसी और एक देश एक चुनाव के मुद्दे से ध्यान भटकाने का काम किया. साथ ही राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द कर दी गई.
वहीं सीएम बघेल ने सोशल मीडिया एक्स (TWITTER) पर वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, वाह! क्या गाया है.. वतन को लूट लिया मिलकर BJP और अडानी वालों ने, काले दिल वालों ने, खोटी नीयत वालों ने.
वाह! क्या गाया है..
वतन को लूट लिया मिलकर BJP और अडानी वालों ने,
काले दिल वालों ने, खोटी नीयत वालों ने pic.twitter.com/2xtpI9UXdX— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) September 26, 2023
