रायपुर : कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी एक बार फिर छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रही है. जानकारी के अनुसार, 4 अक्टूबर को प्रियंका गांधी कांकेर का दौरा करेंगी. इस दौरान वे कांकेर में पंचायती राज सम्मेलन में शामिल होगी. इससे पहले प्रियंका गांधी 21 सितंबर को छत्तीसगढ़ आई थी. इस दौरान वे भिलाई के महिला समृद्धि सम्मेलन में शामिल हुई थी.
जहां एक ओर कांग्रेस अपनी पार्टी को मजबूत करने की तैयारी में जुटी हुई है. वहीं दूसरी ओर पांच सालों से सत्ता से दूर रही भाजपा सत्ता वापसी के लिए छटपटा रही है. इन सबके बीच चुनावी साल में लगातार केंद्रीय मंत्रियों को प्रदेश दौरा जारी है. कांग्रेस के बड़े नेताओं के आने का सिलसिला जारी है.
