भिलाई- भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार प्रगति यात्रा कर रहे हैं. बारी-बारी से पैदल-पैदल भिलाईनगर विधानसभा क्षेत्र में प्रगति यात्रा निकाल रहे हैं. जिसमें उनके साथ सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं.
इसी कड़ी में 22 सितंबर को सुबह विधायक देवेंद्र यादव ने बरसते बारिश में भीगते हुए पैदल पैदल प्रगति यात्रा निकाली. इस यात्रा के दौरान पूरे समय बिना छाता के चलते रहे और बारिश में भीगते भीगते ही यात्रा को पूरा किया. लोगों से मिले और उनका हालचाल जाना. इस दौरान लोगों की समस्याओं को सूना उनका निदान किया और लोगों को लाखों के विकास कार्य की सौगात भी दी.
सुबह प्रगति यात्रा खुर्सीपार सुभाष नगर वार्ड 49 में निकाली गई. विधायक को देख कर सैकड़ों की संख्या में लोग उनके साथ जुड़ते गए और उनके साथ चलते गए. लोग भी कोई छाता लेकर तो कोई बारिश में विधायक के साथ भीगते हुए यात्रा में शामिल हुए. देखते ही देखते यात्रा में भीड़ बढ़ती गई है और पूरे सुभाष नगर की जनता विधायक के साथ ही चलने लगे. इस दौरान वार्ड के नागरिकों और महिलाओं ने उनका भव्य स्वागत भी किए. किसी ने तिलक लगाकर स्वागत किया तो किसी ने पुष्प माला पहनाएं. अपने घर में विधायक को देख कर लोग काफी खुश हुए. इस दौरान विधायक श्री यादव ने बड़े बुजुर्गों और माताओं का चरण छू कर प्रणाम किए और आशीर्वाद लिए. इस पूरे यात्रा के दौरान विधायक देवेंद्र यादव ने वार्डवासियों के साथ बैठक चाय भी पीए और शहर के विकास को लेकर चर्चा भी किए.
विघन्हर्ता को प्रमाण कर भिलाईवासियों की खुशहाली की मनोकामना की
भिलाई नगर विधायक प्रगति यात्रा के दौरान वार्ड में विभिन्न समितियों द्वारा स्थापित गणेश पंडालों में पहुंचे. वहां गणेश जी की पूर्जा अर्चना की. उन्हें प्रणाम किए और भिलाई की जनता की खुश-शांति, समृदि्ध की खुशहाली की मनोकामनाएं की.
वाटर एटीएम का लोकार्पण
विधायक देवेंद्र यादव ने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किए. 3 लाख की लागत से वार्ड 49 में फैडस क्लब के समीप वाटर एटीएम लगाया गया है. जिसका लोकार्पण किया गया. इसके अलावा 30 लाख की लागत से सुभाष चौक से होते हुए आंतरिक सड़कों डामरीकरण किया जाएगा. 4 लाख की लागत से गुजराती मंच के सामने ट्यूब्लर पोल गाया जाएगा. साढ़े 4 लाख की लागत से सड़क 3 में बोर खनन सह पाइपलाइन विस्तारीकरण किया जाएगा. 7 लाख से सड़क 5 एवं अन्य सड़कों में बोर खनन कर पाइप लाइन, 8 लाख की लागत से गणेश मंच निर्माण, 5 लाख की लागत से मछली मार्केट के प्रकाश व्यवस्था, 2 लाख से त्रिकोणी गार्डन का संधारण किया जाएगा.
वार्ड 56 में होगा विकास कार्य
10 लाख की लागत से वार्ड 56 दुर्गा मंच के समीप डोमशेड, 5 लाख की लागत से भिलाई स्कूल ग्राउंड मैदान में ओपन जिम एवं 15बी के समीप बैडमिंटन कोर्ट, 10 लाख की लागत से सेक्टर 2 सड़क 15 में डोमशेड, 8 लाख से सेक्टर 2 ए मार्केट के समीप गुरू घासीदास उद्यान का सौंदर्यीकरण, 10 लाख से सेक्टर 2 सड़क एवेन्यु सी में नाली पुलिया निर्माण, 10 लाख की लागत से अयप्पा मंदिर के समीप शेड निर्माण भूमिपूजन किया जाएगा.
वार्ड 55 में यह होंगे विकास कार्य
विधायक देवेंद्र यादव ने वार्ड 55 के लोगों को भी केई विकास कार्यों की सौगात दी है. 5 लाख की लागत से वार्ड 55 में सेक्टर 2 में सड़क 2 में मंच एवं शेड निर्माण, 3 लाख की लागत से सेक्टर 2 सड़क 2 में गणेश मंच एवं शेड निर्माण, 8 लाख की लागत से सड़क 3 गार्डन सौंदर्यीकरण, 3 लाख की लागत से क्वार्टन 1 सी के सामने मिनी गार्डन विकास कार्य जिम सामग्री, 3 लाख से सड़क 3 में मिनी बैडमिंटनकोर्ट निर्माण, 10 लाख से विवेकानंद स्कूल के सामने सड़क 9 से 14 तक नाली पुलिया निर्माण, 10 लाख से एवेन्यु सी में बैडमिंटन कोर्ट और 3 लाख से सामुदायिक मंच निर्माण किया जाएगा.
मंदिन भवन, शिव मंदिर में भूमिपूजन
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने वार्ड 48 में भी प्रगति यात्रा की. जहां विधायक देवेंद्र यादव ने वार्डवासियों को बैडमिंटन कोर्ट की सौगात दिए और जनता के साथ नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण किए. जीई रोड के पास श्री मंदिर में विकास कार्य का भूमिपूजन किया गया. पंप हाउस मैदान में मंदिर भवन, क्रांति मार्केट शिव मंदिर भूमिपूजन, लोधी मोहल्ला गणेश मंच का लोकार्पण किया गया. शिव शक्तिधाम में बोर खन्न का भी भूमिपूजन किया गया. इसके बाद दुर्गा मंदिर के सामने गणेश मंच, नाली एवं पुलिया निर्माण, पंप हाउस, पीडीएस भवन के पीछे सीमेंटीकरण का भूमिपूजन किया गया.
