रायपुर- कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं. रायपुर पहुंची प्रियंका का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर स्वागत किया. भिलाई में महिला समृद्धि सम्मेलन में शामिल होंगी. इस दौरान प्रियंका गांधी कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करेंगी. इसके बाद शाम 5:20 बजे प्रियंका गांधी दिल्ली के लिए रवाना होंगी.

