रायपुर : छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी रनिंग कम्युनिटी लेट्स रन के तत्वाधान में हर साल द ग्रेट छत्तीसगढ़ रन का आयोजन किया जाता है. जिसमें हर साल हजारों प्रतिभागी दौड़ में हिस्सा लेते हैं. हर साल की तरह इस साल भी 6 किमी, 10 किमी, 21 किमी और 42 किमी दौड़ का आयोजन लेट्स रन कराने जा रहा है. इसकी घोषणा आज रायपुर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भूरे एक नगर निगम कमिश्नर मयंक चतुर्वेदी ने एक आयोजन के दौरान की.
बता दें कि यह लेट्स रन का 8वां संस्करण होगा. लेट्स रन कोई व्यावसायिक नहीं बल्कि दौड़ से जुड़े हुए समाज के विभिन्न के विभिन्न वार्गों के धावकों का समूह हैं. इन्हें दौड़ना और शारीरिक रूप से अपने को तंदरुस्त रखना पसंद हैं.
इस समूह में रायपुर के हर वर्ग और अलग अलग उम्र के लोग भी जुड़े हुए हैं. लेट्स रन हर साल 3-4 बड़े आयोजन करवाता है. इस वर्ष द ग्रेट छत्तीसगढ़ का आयोजन 17 दिसंबर 2023 को किया जा रहा है. इस दौड़ में हर तरह के धावक हिस्सा ले सकते हैं. फिर चाहे वो अपनी सेहत के लिए दौड़ते हों या फिर दौड़ उनका पेशा है.
इस आयोजन में हर साल भाग लेने दूसरे राज्यों से भी धावक आते हैं. हर वर्ष इनकी संख्या 3600 से भी अधिक होती है. लेट्स रन के डायरेक्टर डॉ विनय तिवारी ने बताया कि यह दौड़ का आयोजन लोगों को उनकी सेहत के प्रति सजग बनाएगा. उन्होंने कहा कि यह दौड़ किसी भी अंतर्राष्ट्रीय आयोजन के बराबर ही है. इस दौरान रेस कोऑर्डिनेटर सुनील अग्रवाल ने सभी को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए इस कार्यक्रम को समाप्त किया.
