हुडको में बना 1 करोड़ 48 लाख की लागत से भव्य खेल मैदान
भिलाई- नगर निगम भिलाई के हुडकों में एक बड़ा भव्य सर्व सुविधा युक्त खेल मैदान बनाया गया है. लंबे समय से खाली पड़े मैदान में खिलाड़ियों के लिए बड़ी खेल सुविधा की व्यवस्था की गई है. एक सर्व सुविधा युक्त क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण किया गया है. जिसका विधायक देवेंद्र यादव ने लोकार्पण किया. इसके अलावा सर्व सुविधा युक्त डोम शेड का लोकार्पण भी किया गया है.
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, महापौर नीरज पाल, लोककर्म प्रभारी एकांश बंछोर, राजस्व प्रभारी सीजू एंथोनी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे.
हुडकों में वर्षों से खाली मैदान था. जनता की मांग पर विधायक श्री यादव ने पहल की भव्य सर्व सुविधा युक्त स्टेडियम का निर्माण किया गया. करीब 1 करोड़ 48 लाख की लागत से इस स्टेडियम को बनाया गया है. हुडकों में एक बड़ा मैदान जाे सालों से उपेक्षित पड़ा था. इस मैदान का उपयोग करने और क्षेत्र के भावी खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधा देने विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की है. लोकार्पण के साथ ही विधायक श्री यादव और महापौर नीरज पाल ने एक एक मैच भी खेला और युवाओ की क्रिकेट टीम व भावी खिलाड़ियों को बधाई दी.
क्षेत्र के युवाओं ने मांग की थी कि उनके खेल के लिए क्षेत्र में खाली मैदान तो है. लेेकिन खेल स्टेडियम की सुविधा नहीं है. वे वर्षाें से मांग कर रहे हैं. लेकिन कोई पहल नहीं हाेती है. इस वजह से उन्हें खेल का अभ्यास करने के लिए दूसरे जगह सेक्टर एरिया के खेल मैदान में जाना पड़ता है. क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों की मांग को देखते हुए विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की है.
सभी जरूरी सुविधाएं इस क्रिकेट मैदान
निगम के इंजीनियरों ने बताया कि यह स्टेडियम काफी खास है. विधायक देवेंद्र यादव की पहल से बनाएं जा रहे इस स्टेडियम में लेडिस-जेंस व दिव्यांग के लिए अलग-अलग टॉयलेट बनाएं जा रहे है. खिलाडि़यों के लिए अलग-अलग चेंजिंग रूप बनाया गया है. साथ ही यहां एक सर्व सुविधा युक्त आधुनिक जिंम भी बनाया गया है. इसके अलावा बच्चों के खेलकूद के लिए भी सुविधा होगी. बच्चों के लिए खेल-कूद की सामाग्री भी यहां लगाई जाएगी.
कारपोरेट घास और हाई मास्क
स्टेडियम की सबसे बड़ी खासियत यहां की कारपोरेट ग्रास लगाई जा रही है. इसके अलावा यहां रात में भी खेल मैंच हो सकेंगे. इसके लिए 4 फ्लड लाइट लगाया गया है. जहां जिससे रात में भी खेल मैदान में पर्याप्त लाइट होगी. इतनी प्रकाश व्यवस्था होगी कि रात में भी खेल आयोजित किए जा सकेंगे. रातः में ही विधायक श्री यादव ने लोकार्पण किया और एक एक मैच भी खेला गया.
पुलिस सहायता केंद्र भी खोला गया
लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर प्रमुख रूप से दुर्ग जिला के पुलिस कप्तान शलभ सिन्हा और एडिशनल एसपी संजय ध्रुव भी उपस्थित रहे. एसपी सिन्हा ने कहा कि मैं कुछ वर्ष पूर्व जब यहां आया था तब यहां खाली मैदान हुआ करता था, लेकिन अब यहां एक सर्वे सुविधायुक्त भव्य और बेहद आकर्षक क्रिकेट मैदान का निर्माण किया गया है, जो भावी खिलाड़ियों के भविष्य के लिए काफी लाभदायक होगा और भिलाई वासियों के लिए भी काफी हर्ष की बात है. साथी यहाँ एक पुलिस सहायता केंद्र भी खोला गया है. जिसका लोकार्पण भी किया गया. इस पुलिस सहायता केंद्र में 112 की एक गाड़ी 24 घंटे उपस्थिति रहेगी और आसपास क्षेत्र में किसी भी प्रकार की शिकायत सामाजिक तत्वों द्वारा उत्पात मचंर ,चोरी, मारपीट या किसी भी सामाजिक घटना को अंजाम देने पर तत्काल लोगों को पुलिस की मदद मिलेगी.
वर्जन
भावी खिलाड़ियों के लिए अच्छे अभ्यास के लिए बेहतर खेल सुविधा उपलब्ध कराने की सफल पहल की गई. यहां खाली मैदान था,उसे भव्य सर्व सुविधा युक्त स्टेडियम बनाया गया है. खेल मैदान की मांग पूरी होने से सभी में हर्ष का माहौल है.
-देवेंद्र यादव, विधायक देवेंद्र
