इंडियन डिजिटल पेमेंट कंपनी फोनपे ने अपना नया फीचर लॉन्च किया है. कंपनी ने स्मार्ट स्पीकर में बदलाव करते हुए दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के सहयोग पहला सेलिब्रिटी वॉयस की शुरुआत की है. फोनपे स्मार्टस्पीकर एक साल पहले लॉन्च किया गया था और तब से 19,000 पोस्टल कोड (देश के 90 प्रतिशत से अधिक को कवर करते हुए) में व्यापारी भागीदारों द्वारा चार मिलियन डिवाइस का उपयोग किया जा रहा है. यह नई सुविधा पूरे भारत में फोनपे इस्तेमाल करने वालो को मिलेगी. ऐसे में अब फोनपे के जरिए पेमेंट करने के बाद जो कन्फर्म करने के लिए आवाज सुनाई देती है वह अमिताभ बच्चन की होगी. यह उद्योग की पहली सेलिब्रिटी वॉयस सुविधा वर्तमान में हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध है, भविष्य में इसे अन्य भाषाओं में भी शुरू करने की योजना है.
