दुर्ग : जिला कार्यालय के आदेशानुसार जिला कार्यालय दुर्ग में कार्यरत समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों की उपस्थिति दिनांक 01/09/2023 से Biometric Attendance machine से लिया जाना है. इस हेतु अधीक्षक कार्यालय के कक्ष क. 10 Main building एवं भू अभिलेख अधीक्षक कार्यालय) के कक्ष क-20 में मशीन स्थापित किया जा चुका है.
Biometric Attendance System से उपस्थिति लिये जाने के संबंध मे समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को वेबसाइट https://cgcodurg.attendance.gov.in पर दिनांक 25/08/2023 तक पंजीयन किये जाने हेतु जिला प्रशासन के whatsapp group के माध्यम से निर्देशित किया गया है. अतएव समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों का पंजीयन दिनांक 29/08/2023 तक पूर्ण कर तत्संबंध में प्रमाण पत्र भेजा जाना सुनिश्चित करें. आगामी सितम्बर 2023 से वेतन आहरण Biometric attendance system में उपस्थिति के आधार पर ही किया जाये, अन्य विभाग / कार्यालय के संलग्न कर्मचारियों का उपस्थिति पत्रक भी Biometric Attendance System में उपस्थिति के आधार पर विभाग को भेजा जाये.

