रायपुर : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव अब कुछ ही महीने बचे है. ऐसे में पार्टियों में दल-बदल का सिलसिला जारी है. इसी बीच खबर आई है कि, बिरगांव के पूर्व महापौर ओमप्रकाश देवांगन आज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हो गए हैं. इसकी जानकारी छत्तीसगढ़ के भाजपा पार्टी के ऑफिशियल अकाउंट के जरिए दी है.
छत्तीसगढ़ के भाजपा पार्टी के ऑफिशियल अकाउंट पर जानकारी देते हुए बताया कि, “भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर पूर्व महापौर ओमप्रकाश देवांगन जी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष 5 पार्षद, 35 छाया पार्षद, पूर्व शिक्षा अधिकारी सहित पिछड़ा वर्ग समाज व अन्य समाजों के कई बड़े समाजसेवी व युवा नेता सहित 1 हजार से ज्यादा की संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.’
इस दौरान भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, रायपुर संभाग प्रभारी सौरभ सिंह, जिला अध्यक्ष जयंती पटेल व वरिष्ठ भाजपा नेतागण उपस्थित रहें. जानकारी के अनुसार, ओमप्रकाश देवांगन को प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने सदस्यता दिलाई.
भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर पूर्व महापौर श्री ओम प्रकाश देवांगन जी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष 5 पार्षद, 35 छाया पार्षद, पूर्व शिक्षा अधिकारी सहित पिछड़ा वर्ग समाज व अन्य समाजों के कई बड़े समाजसेवी व युवा नेता सहित 1 हजार से ज्यादा की संख्या में लोगों ने भाजपा की… pic.twitter.com/X5XjjrzDGo
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) August 2, 2023
