जशपुर आदिवासी महिला से दुष्कर्म के मामले में आरोपी भाजपा नेता को सरगुजा से गिरफ्तार कर लिया है. छत्तीसगढ़ के जशपुर में बीजेपी नेता के द्वारा आदिवासी महिला का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि आरोपी ने घटना को तब अंजाम दिया जब महिला पड़ोस में बर्थडे कार्यक्रम में शामिल होने गई थी. इसी दौरान आरोपी ने महिला को अगवा किया और फिर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. मामले में पुलिस ने आरोपी सरजू पैकरा को गिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़ित महिला राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र पहाड़ी कोरवा जनजाति से है. जानकारी के मुताबिक, घटना बगीचा थाना क्षेत्र की है. शनिवार को महिला अपने पड़ोस में हो रहे जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गई थी.
इस दौरान कार्यक्रम स्थल में डीजे काफी जोर से बजाया जा रहा था. इसका फायदा उठाकर आरोपी ने महिला को अगवा कर लिया और जंगल की ओर ले गया. यहां पर मारपीट कर महिला के साथ दुष्कर्म किया. महिला जब इस घटना में बेहोश हो गई तो आरोपी उसे रात में जंगल मे ही छोड़कर फरार हो गया. सुबह गांव की महिलाओं ने नग्न हालात में पीड़िता को जंगल मे पड़े देखा और उसे उठाकर उसके घर ले गई. महिला ने अपने साथ हुए आप बीती की शिकायत अपने परिजनों से की और थाने पहुंचकर बीजेपी नेता सरजू पैकरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई. पीड़िता की शिकायत पर बगीचा थाना में दुष्कर्म सहित अन्य धाराओ में अपराध फर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई आदिवासी महिला से दुष्कर्म की घटना को देखते हुए एसडीओपी संदीप मित्तल की अगुवाई में टीम का गठन किया गया. पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की तो उसकी लोकेशन सरगुजा में मिली. वहां दबिश देकर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया.
