आसमान से 13 वर्षीय बालक के उपर मौत बरसी. यह घटना डौंडी थाना क्षेत्र के घोटिया गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 13 वर्षीय बालक मौत हो गई. गांव में ही क्रिकेट खेल रहे थे अचानक मौसम खराब हो जाने और बिजली चमकने से युवक घर की ओर वापस लौट रहे थे तभी युवक योगेंद्र यादव दौड़ते- दौड़ते गिर गया. जिसे 108 के माध्यम से हॉस्पिटल लाया जाया गया. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया.
