सेंट यूजिन इंग्लिश स्कूल में प्रतिभावान विद्यार्थी हुए सम्मानित
बिलासपुर- सेंट यूजिन इंग्लिश मीडियम स्कूल मुड़ीपार में वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम के साथ मनाई गई. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में फादर रश्मिकांत नायक, सिस्टर फोबियला प्राचार्य सेंट जेवियर स्कूल तारबहार सिस्टर कलेरिता प्राचार्य होली क्रॉस स्कूल लालखदान, डॉ. उग्रसेन कन्नौजे व्याख्याता गवर्नमेंट स्कूल सेंवार, नटवरलाल शर्मा अधिवक्ता एवं सेंट यूजिन इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्राचार्य फादर जेम्स माइकल प्रभु ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को शुरू किया.

मुख्य अतिथि ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि मुढ़िपार में सेंट यूजीन स्कूल द्वारा अनुशासन के साथ-साथ बेहतर शिक्षा की व्यवस्था की गई है. उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही देश व समाज का विकास संभव है. प्राचार्य ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि केवल बच्चों को विद्यालय भेज देने से ही, अभिभावकों की जिम्मेदारी समाप्त नहीं हो होती.
इस अवसर पर रंग बिरंगी लाइट में स्कूल के बच्चों ने जमकर धमाल मचाया और एक से बढ़कर एक आकर्षक प्रस्तुति दी. कार्यक्रम में उपस्थित दर्शकों, अभिभावकों व अतिथियों ने बच्चों की प्रस्तुति को खूब सराहा. अपने प्रस्तुति के माध्यम से बच्चों ने सेव गर्ल चाइल्ड, सेव वाटर, सेव ट्री समेत आने वाले भविष्य के लिए उपस्थित दर्शकों को कई प्रेरणादायक संदेश दिया. बच्चों ने विभिन्न गीतों लोक नृत्य,संगीत नाट्य, विद्या, कला, संस्कृति, भाषण में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय दिया.

वार्षिकोत्सव समारोह के दौरान प्रत्येक कक्षा में वार्षिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले, प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया, खेलों में राष्ट्रीय स्तर, राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को, इसके अलावा उत्तम आचरण व सबसे अधिक उपस्थिति वाले बच्चों को भी विद्यालय प्रबंधन के तरफ से विशेष पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया.
