उप सचिव शैलाभ कुमार साहू को मंत्री केदार कश्यप के बनाए गए विशेष सहायक
रायपुर- छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है. जारी आदेश के अनुसार उप सचिव शैलाभ कुमार साहू को मंत्री केदार कश्यप वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री के निजी स्थापना में विशेष सहायक के पद पर अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है.
यह पदस्थापना उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी. वहीं, इस बदलाव के चलते उप सचिव पुलक भट्टाचार्य को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ शैलाभ कुमार साहू से संबंधित ई-ऑफिस, स्पैरो, ई-एचआरएमएस एवं सामान्य प्रशासन विभाग के विभिन्न कार्यों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

