May 5, 2026

Blog


छत्तीसगढ़ प्रदेश आदिवासी कांग्रेस ने की जिला अध्यक्षों की नियुक्ति, देखें लिस्ट…

रायपुर- छत्तीसगढ़ प्रदेश आदिवासी कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है. यह नियुक्ति अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के भावनाओं के अनुरूप संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं आदिवासी कांग्रेस के संगठनात्मक कार्यों को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से की गई है.

बेचुराम अहिरेश को गौरेला-पेंड्रा-मारवाही, सालिक राम नागवंशी को बीजापुर, सहदेव सिदार को सारगंढ-बिलाईगढ़, दीपेश कृपाल को रायपुर शहर, मैनुराम कुमेटी को नारायणपुर, लोकेश दीवान को महासमुंद, विनोद शोरी को कोण्डागांव, बिजेंद्र ठाकुर को गरियाबंद और शंकर कुंजाम को दंतेवाड़ा जिलाध्यक्ष, की जिम्मेदारी दी गई है.

जारी आदेश-