महिला कांग्रेस की कमान अब संगीता सिन्हा के हाथ
रायपुर- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन ने बड़ा फैसला लेते हुए संजारी बालोद से विधायक संगीता सिन्हा को छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. सोमवार को यह लेटर ऑल इंडिया महिला कांग्रेस ने जारी किया है. जारी लेटर में कहा गया है कि संगीता सिन्हा को स्थायी प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति तक इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगी.
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी बधाई
संगीता सिन्हा ने सोमवार शाम पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की. भूपेश बघेल उन्हें बधाई दी. भूपेश बघेल ने कहा- छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष, संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा से आज भिलाई निवास में भेंट हुई. इस अवसर पर नवीन दायित्व के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी. आधा आबादी को पूरा हक दिलाने की लड़ाई में आपका नेतृत्व महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, ऐसा हम सबको विश्वास है.
