राजनांदगांव में आदतन बाइक चोर गिरफ्तार, 30 हजार की दो चोरी की बाइक बरामद
राजनांदगांव- थाना सिटी कोतवाली राजनांदगांव पुलिस ने मोटर सायकल चोरी के मामलों में एक आदतन चोर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 30,000 रुपये मूल्य की दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं. आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,13 अक्टूबर 2026 को प्रार्थी थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 11 अक्टूबर 2026 सुबह 05ः00 बजे से 07ः00 बजे के मध्य घटना स्थल उद्याचल रोड़ समता मंच के पास राजनांदगांव से इसकी मोटर सायकल क्रमांक सी.जी. 08 ए.सी.- 3428 किमती 20,000 रूपये को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है. कि रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति के खिलॉफ अप.क्र. 642/26 धारा 303 (2) बीएनएस कायम कर घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया.
पुलिस की कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजनादगांव के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक थाना प्रभारी कोतवाली राजनांदगांव के नेतृत्व में टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी घटना स्थल एवं उसके आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरा के फुटेज को खंगाला गया, फुटेज में मिले क्लु एवं मुखबीर की सूचना पर आरोपी घनश्याम जोशी पिता चुरामन जोशी उम्र 20 साल निवासी ग्राम भालूकोन्हा थाना घुमका हाल पता ट्रं ट्रांसफार्मर के पास जय स्तंभ चौक राजनांदगांव को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया गया, जिसके कब्जे से चोरी गया मोटर सायकल क्रमांक सी.जी. 08 ए.सी.- 3428 किमती 20,000 रूपये एवं दिनांक 08 अक्टूबर 2026 को घटना स्थल ईमाम चौक ओव्हर ब्रिज के नीचे राजनांदगांव से एक टी.व्ही.एस. पॉवर एक्सल मोटर सायकल क्रमांक सी.जी. 08 ए.एन.- 3283 किमती 10.000 रूपये एवं जुमला किमती 30,000 रूपये बरामद कर जप्त किया गया. आरोपी के खिलॉफ प्रर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने से आज दिनांक 14.10.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया. आरोपी आदतन चोर है, पूर्व में इसके विरूद्व चोरी, नकबजनी एवं आबकारी एक्ट के प्रकरण पंजीबद्व कर चालान किया गया है.
गिरफ्तार आरोपी
घनश्याम जोशी पिता चुरामन जोशी उम्र 20 साल साकिन भालूकोन्हा थाना घुमका जिला राजनांदगांव हाल पता- ट्रांसफार्मर के पास जय स्तंभ चौक राजनांदगांव थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
