रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर चंदनडीह के पास जलभराव, दुर्ग पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
दुर्ग- रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे स्थित कुम्हारी ओवरब्रिज के समीप चंदनडीह क्षेत्र में भारी जलभराव के कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है. सड़क पर पानी भरने की वजह से वाहनों की आवाजाही धीमी गति से हो रही है. हाईवे पर यातायात का दबाव कम करने तथा आमजनों को सुगम और सुरक्षित आवागमन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यातायात पुलिस दुर्ग ने विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी और डायवर्जन प्लान लागू किया है.
वाहनों के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्ग
राजनांदगांव की ओर से रायपुर जाने वाले भारी वाहन: अंजोरा बाईपास – पुलगांव चौक – अंडा – रिसामा -गाड़ाडीह – मर्रा -जामगांव (एम) – मोतीपुर – अमलेश्वर होकर रायपुर जाएंगे.
बालोद की ओर से रायपुर जाने वाले भारी वाहन: अंडा – रिसामा – गाड़ाडीह – मर्रा – जामगांव (एम) – मोतीपुर – अमलेश्वर होकर रायपुर निकलेंगे.
ट्रांसपोर्ट नगर/भिलाई या नेशनल हाईवे से रायपुर जाने वाले वाहन: अहिरवारा मोड़ – कुम्हारी – मुरमुंदा चौक – कोचेबंद – मलपुरी कला – भालेसर – कंडरका चौक – पथरीडीह – उरला – बिरगांव होकर रायपुर की ओर जाएंगे.
भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों व अन्य भिलाई निवासियों के लिए मार्ग: उतई – सेलूद – फूंड़ा – मोतीपुर मार्ग का उपयोग करें.
सिरसा गेट से रायपुर जाने वाले छोटे वाहनों हेतु: सिरसा गेट अंडर ब्रिज – मोतीपुर – अमलेश्वर – रायपुर.
दुर्ग पुलिस की आम नागरिकों से अपील
रायपुर की ओर यात्रा करने से पहले पर्याप्त समय लेकर घर से निकलें.
संभव हो तो पुलिस द्वारा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें.
यातायात पुलिस के निर्देशों एवं डायवर्जन व्यवस्था का पूर्ण पालन करें.
अनावश्यक रूप से प्रभावित जलभराव वाले क्षेत्र में प्रवेश करने से बचें ताकि यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सके.

