छत्तीसगढ़ में जमीन सीमांकन प्रक्रिया हुई पूरी तरह ऑनलाइन, ई-कोर्ट का नया मॉड्यूल और यूजर मैनुअल जारी
रायपुर- छत्तीसगढ़ में अब जमीन के सीमांकन के लिए नागरिकों को तहसील कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. भू-अभिलेख विभाग ने ई-कोर्ट परियोजना के अंतर्गत सीमांकन प्रक्रिया को शत-प्रतिशत ऑनलाइन करते हुए नया डिजिटल मॉड्यूल लाइव कर दिया है. इस संबंध में आयुक्त भू-अभिलेख द्वारा प्रदेश के सभी कलेक्टरों को दिशा-निर्देश व यूजर मैनुअल जारी कर दिए गए हैं.
डिजिटल व्यवस्था लागू होने के बाद अब तहसील कार्यालयों में मैनुअल आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. नागरिक अब घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल, चॉइस सेंटर या लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से आवेदन से लेकर रिपोर्ट प्राप्त करने तक की पूरी प्रक्रिया संपन्न कर सकेंगे.
