बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील के एमडी और डायरेक्टर गिरफ्तार
दुर्ग- भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी कर निजी कारखानों में खपाने के चर्चित मामले में पुरानी भिलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने इस बार चोरी के लोहे को खरीदने वाले रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड रसमड़ा के दो डायरेक्टरों को गिरफ्तार किया है. अपराध क्रमांक 277/2026 में रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और डायरेक्टर को गिरफ्तार किया गया है. 26 मई 2026 को अकलोरडीही खदान पारा स्थित ए.के. ट्रेडर्स से भारी मात्रा में स्क्रैप बरामद हुआ था.
पुलिस के अनुसार इस प्रकरण में विवेचना के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपियों से प्राप्त जानकारी और साक्ष्यों के आधार पर भिलाई इस्पात संयंत्र से चोरी किए गए स्क्रैप को रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड रसमडा स्थित औद्योगिक संस्थान में खपाए जाने के संबंध में कई अहम जानकारियां मिली थी. इस आधार पर रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड रसमड़ा के दो डायरेक्टरों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया. अब तक कुल 21 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
गिरफ्तार आरोपी –
- विनोद कुमार गर्ग, 60 वर्ष, वालफोर्ट सिटी भाठागांव रायपुर – MD, रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड
- संदीप कुमार सिंह, 39 वर्ष, एसबीआई कॉलोनी स्मृति नगर दुर्ग – डायरेक्टर
