जेसीआई वीक 2026: ‘युवा आवाज़’ से गूंजा अंजनैया विश्वविद्यालय, युवाओं ने सीखे नेतृत्व व संवाद के गुण
रायपुर- जेसीआई रायपुर संस्कार द्वारा आयोजित जेसीआई वीक 2026 के दूसरे दिवस पर अंजनैया विश्वविद्यालय, रायपुर में “युवा आवाज़ – युवा नेतृत्व एवं अभिव्यक्ति दिवस” का भव्य आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग के लगभग 200 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान एवं जेसीआई क्रीड से हुई. डायनेमिक ज़ोन प्रशिक्षक जेसी गौरव अग्रवाल ने विद्यार्थियों को नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक पहल के विषय में प्रेरणादायी प्रशिक्षण दिया.
कार्यक्रम के अंतर्गत 60 सेकंड युवा आवाज़, नेतृत्व चुनौती, “मेरा विचार-मेरा रायपुर” विचार दीवार एवं युवा मुक्त मंच जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं. विद्यार्थियों ने सामाजिक समस्याओं, रायपुर के विकास तथा युवाओं की भूमिका से जुड़े अपने विचार एवं समाधान प्रस्तुत किए. कार्यक्रम का समापन युवा आवाज़ सम्मान एवं युवा नेतृत्व संकल्प के साथ हुआ.
कार्यक्रम में डॉ. जय कुमार देवांगन (अधिष्ठाता, वाणिज्य एवं प्रबंधन), डॉ. चिंतामणि पांडा (विभागाध्यक्ष, वाणिज्य), डॉ. इला दीक्षित (विभागाध्यक्ष, प्रबंधन), डॉ. भावना प्रजापति (सह प्राध्यापक, प्रबंधन), जेसी गौरव अग्रवाल (डायनेमिक ज़ोन प्रशिक्षक) तथा जेसी सूरज हेडाओ (कार्यक्रम निदेशक, जेसीआई वीक 2026) उपस्थित रहे.
कार्यक्रम को सफल बनाने में जेसीआई रायपुर संस्कार की अध्यक्ष जेसी बरखा अंडानी, अध्याय समन्वयक जेएफएम जेसीआई सीनेटर निलेश शाह, अध्याय प्रभारी जेसी एचजीएफ सीए सागर जैन, आईपीपी जेसी आदित्य तिकारीहा एवं सचिव जेसी जेएफएम अंकित दास मानिकपुरी सहित सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा.
