8वीं नेशनल थाई बॉक्सिंग: छत्तीसगढ़ बनी उपविजेता, दुर्ग के 35 खिलाड़ियों ने पदक जीतकर रचा इतिहास
भिलाई- थाई बॉक्सिंग फेडरेशन द्वारा आयोजित 8वीं राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता (सब जूनियर, जूनियर, सीनियर व कैडेट – महिला एवं पुरुष) का भव्य आयोजन 4 से 6 सितम्बर तक रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में किया गया. इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए लगभग 450 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. मेजबान राज्य छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कोच जे.पी. राजू के नेतृत्व में 75 खिलाड़ियों के दल ने किया. इनमें से दुर्ग जिले के भिलाई-दुर्ग क्षेत्र से 35 खिलाड़ियों का चयन किया गया था.

दुर्ग के सभी 35 खिलाड़ियों ने हासिल किए पदक
प्रशिक्षक जे.पी. राजू के नेतृत्व और सेन्साई गिरी राव के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फर्स्ट रनरअप (उपविजेता) का खिताब अपने नाम किया. इस प्रतियोगिता की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि दुर्ग जिले से शामिल सभी 35 खिलाड़ियों ने पदक जीता जिसमें 17 गोल्ड मेडल, 9 सिल्वर मेडल, 10 ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए. नूतन साहू ने गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया. टीम के साथ प्रशिक्षकों के रूप में सीनियर रामकुमार पांडे, सुभाष सोनी, काजल बेहरा, विधि मिश्रा, अमरकांत तिवारी और महिला केयरटेकर जे. लक्ष्मी उपस्थित थीं.
दुर्ग जिल के विजेता पदक प्राप्त खिलाड़ी निम्न है-
गोल्ड मेडल
- चांदनी साहू
- मुस्कान कुमारी
- अविका ठाकुर
- काव्या नायक
- श्रेया चौधरी
- नूतन साहू
- काजल बेहरा
- महक फातिमा
- जी श्रेयस
- एल सुजल
- जानवी चौहान
- निशिता भगत
- काशवी सूरी
- तृप्ति साहू
- मोनप्रीत कौर लेहरी
- निहाल रंजन त्रिपाठी
- तरण वीर सिंह ढींगरा
सिल्वर मेडल
- अनीश देवांगन
- कोमल देवांगन
- वीर नारायण साहू
- जीविशा ठाकुर
- जे हर्षिता
- अंजली चंद्राकर
- मेघा साहू
- धवन साहू
- अविश सिंग मानलार
ब्रॉन्ज मेडल
- दिव्यांश दिल्लीवार
- वीणा देवांगन
- इशिका साहू
- विवेक पांडे
- पार्थ दावड़ा
- उत्कृष्ट साहू
- देव्यांश साहू
- नूतन साहू
- लक्ष्य गुप्ता
- अक्षत चंद्रा
