धनेन्द्र को भिलाई और मोहन मरकाम को रिसाली का जिम्मा
रायपुर – आगामी नगरीय निकाय निर्वाचन 2026 को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने चुनावी व संगठनात्मक तैयारियों को गति दे दी है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार निकायवार पर्यवेक्षकों और सह-पर्यवेक्षकों की नियुक्ति सूची जारी कर दी गई है. प्रभारी महामंत्री (संगठन) मलकीत सिंह गेंदू द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सभी नियुक्त पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने-अपने प्रभार वाले क्षेत्रों में सक्रिय होने का निर्देश दिया गया है.

