26वीं सीनियर राज्य स्तरीय बॉल बैडमिंटन स्पर्धा: सभापति लोमश चंद्राकर ने खिलाड़ियों को बांटी टी-शर्ट, बढ़ाया उत्साह
दुर्ग- छत्तीसगढ़ बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में 26वीं सीनियर राज्य स्तरीय बॉल बैडमिंटन (पुरुष एवं महिला) प्रतियोगिता का आयोजन 4 से 6 सितंबर 2026 तक भिलाई सेक्टर-4 में होने जा रहा है. इस राज्य स्तरीय स्पर्धा में दुर्ग जिले का प्रतिनिधित्व भानपुरी गांव के खिलाड़ी करेंगे, जो कोच लुकेश नामदेव के मार्गदर्शन में मैदान में उतरेंगे.
दुर्ग जनपद पंचायत सभापति लोमश चंद्राकर, ग्राम सरपंच उमेंदी ठाकुर तथा उपसरपंच विक्रम देशमुख, भरत यादव, रंजीत देशमुख ने गांव के स्कूल खेल मैदान पहुंचकर खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन करते हुए टी-शर्ट वितरित की।

सभापति लोमश चंद्राकर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करना गर्व का विषय है. उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासित रहकर खेल भावना से खेलने और जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया.
जिले की टीम में लीलाधर ढीमर (कप्तान), विनय विश्वकर्मा, दिनेश यादव, चिंरजीवी साहू, मनीष देशमुख, रेमन ठाकुर, उदय यादव, दीपचंद देशमुख, नीखिल साहू, नूतन देशमुख, कोच लुकेश नामदेव, टीम मैनेजर भानुप्रताप देशमुख शामिल है.
