निगम-मण्डल और आयोगों के तीन पदाधिकारियों को मिला राज्य मंत्री का दर्जा
रायपुर- छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर द्वारा एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है. राज्य सरकार ने विभिन्न निगम, मण्डल और आयोगों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों को ‘राज्य मंत्री’ का दर्जा प्रदान किया है.
इन्हें मिला राज्य मंत्री का दर्जा-
संजय अग्रवाल – अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग
अंजय शुक्ला – उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड
शरद अवस्थी – उपाध्यक्ष, इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण

